अयोध्या से अब्दुल जब्बार
अयोध्या 04जनवरी25*लेखपालों ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन
भेलसर(अयोध्या)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर लेखपाल संघ रुदौली के लेखपालों ने आए दिन लेखपालों के जबरन ट्रैप किए जाने का आरोप लगा कर धरना दिया।
उपजिलाधिकारी रुदौली प्रवीण यादव को मुख्यमंत्री को सम्बोधित सौंपे ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में लेखपालों को बदनाम करने के लिए एंटी करप्शन का सहारा लिया जा रहा है।बिना किसी कारण के लेखपाल गिरफ्तार किए जा रहे है।विवाद के समाधान में जाने पर पीड़ित गलत पक्ष फर्जी साजिश करके कार्यवाही करने लगते है।बीते दिनों लेखपालों की गिरफ्तारी को साजिशी करार दिया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह, कैलाश नाथ सिंह, रोशन लाल, जगदंबा यादव, क्षितिज श्रीवास्तव, लालचंद यादव, योगेश प्रताप सिंह, कृष्ण प्रसाद, पंकज कुमार, नक्शेद भारती आदि मौजूद रहे।
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*
लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*