अयोध्या 01 मार्च 26*घायल शिव नारायण तिवारी से मिले रुश्दी मियां, आर्थिक सहयोग देकर बढ़ाया हौसला
भेलसर(अयोध्या)रूदौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने बाइक दुर्घटना में घायल हुए शिव नारायण तिवारी (छोटी बनी) से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में शिव नारायण तिवारी का पैर गंभीर रूप से टूट गया था। घटना के बाद उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रुश्दी मियां ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल के घर पहुंचकर परिवारजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
उन्होंने घायल तिवारी को ढांढस बंधाते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उपचार में आ रही आर्थिक परेशानियों को देखते हुए उन्होंने आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व है।रुश्दी मियां ने चिकित्सकों से बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने की बात भी कही और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उनके इस कदम से परिवार को संबल मिला और क्षेत्रीय लोगों ने भी उनकी इस मानवीय पहल की सराहना की।
इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता व समर्थक भी मौजूद रहे। सभी ने घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26* डीएम अंशुल कुमार ने जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा*
कौशाम्बी7अगस्त26*एस.एल.इंटरनेशनल इंटर कॉलेज के छात्रा कलश केसरवानी ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान*
पंजाब7अगस्त26*अबोहर वाल्मीकि चौक में मेयर पति नरेश वधवा व पूर्व पार्षद पुनीत अरोड़ा ने खुलवाए सीवरेज