August 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26*  डीएम अंशुल कुमार ने जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा*

पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26*  डीएम अंशुल कुमार ने जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा*

पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26*  डीएम अंशुल कुमार ने जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

पूर्णिया बिहार / पूर्णियां जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही सभी प्रमुख सरकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।

*पंचायत सरकार भवन और आवास योजनाओं पर फोकस*
डीएम ने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने कार्यपालक अभियंताओं को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिन पंचायतों में अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, वहां तत्काल प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

*मनरेगा, जल-जीवन-हरियाली और आईसीडीएस की हुई समीक्षा*
बैठक में मनरेगा और जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए गति बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
आईसीडीएस योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों और सीडीपीओ को आपसी समन्वय से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव तय समय में भेजने को कहा। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारियों को दिया गया।

*राजस्व और कल्याणकारी योजनाओं पर दिए निर्देश*
राजस्व विभाग की समीक्षा में ई-मापी, म्यूटेशन और परिमार्जन के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया।
आपदा अनुदान, परिवरिस योजना, परिवहन विभाग, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और कबीर अंत्येष्टि योजना के लंबित मामलों को भी निर्धारित समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए।

*अभियान बसेरा पर विशेष जोर*
“अभियान बसेरा” की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि 10 अगस्त 2026 तक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार निष्पादन पूरा कर उसकी प्रविष्टि विभागीय पोर्टल पर अवश्य कर दें।
बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Taza Khabar