*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
अयोधया 05 सितंबर *समाज कल्याण विभाग की कार्यशैली से निराश वृद्ध ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग की कार्यशैली से निराश एक वृद्ध ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
भगवान दास पुत्र मेडी लाल ग्राम बनगांवा ब्लाक व तहसील रुदौली ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है कि वह 84 वर्षीय कमजोर लावाल्द मजबूर व्यक्ति है।लगभग 10 साल से लगातार वृद्धापेंशन का आवेदन करता चला आ रहा है लेकिन पात्र होते हुये भी मेरी पेंशन नही बन पा रही है क्योकि मेरे पास विभाग के दलालो को देने के लिए रुपया नही था।पूरे ब्लाक मे दर्जनो अपात्रो के वृद्धापेंशन बने है जिनके कई लड़के है व हजारो की आमदनी है लेकिन वह रुपये के बल पर पेंशन बनवा कर उसका लाभ ले रहे है। वही हम जैसे लाचार की पात्र होते हुये भी पेंशन नही बन पा रही है जिससे प्रार्थी विभाग की लाचार व्यवस्था से काफी दुखी है।पीड़ित ने बताया कि पिछले वर्ष भी उसने वृद्धापेंशन का आवेदन किया था लेकिन अभी तक खाते में एक रुपया नही आया है।उन्होंने आवेदन की सहानुभूति पूर्वक जांच करा कर जीवन के अंतिम पड़ाव पर बचे हुये जीवन काल मे वृद्धापेंशन दिलाने की मांग की है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का बढ़ा कुनबा, अमिता शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष
दिल्ली30सितम्बर26* दुष्कर्म के झूठे केस में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र पूरी तरह दोषमुक्त, तीस हजारी कोर्ट ने बंद किया मामला
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*विधवा महिला से गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप,