अयोध्या1जुलाई26*79 साल बाद बांस गांव में जगी उम्मीद, बिजली विभाग की टीम ने किया सर्वे, एक माह में विद्युतीकरण का आश्वासन
भेलसर(अयोध्या)*वर्षों से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित ग्राम पंचायत लोहटी के मजरे नयापुरवा स्थित बांस गांव में आखिरकार विद्युतीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।बुधवार को बिजली विभाग की टीम गांव पहुंची और मौके पर सर्वे कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने भी गांव पहुंचकर अधिकारियों को जल्द से जल्द विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित जैन सहित टीम ने पूरे गांव का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बिजली के खंभे लगाने, विद्युत लाइन बिछाने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए सर्वे किया। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
निरीक्षण के दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर गांव में बिजली के खंभे लगाए जाएं और विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जाए।उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ग्रामीणों को जल्द से जल्द बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि बांस गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही थी।मामला संज्ञान में आते ही बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर सर्वे कराया गया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि एक माह के भीतर गांव में बिजली के खंभे लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गांव बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित न रहे और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
गांव के ग्रामीण राजकुमार और श्यामलाल ने खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों से गांव अंधेरे में था। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका था। अब विभागीय अधिकारियों के गांव पहुंचने और सर्वे शुरू होने से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनके घरों में भी बिजली पहुंचेगी।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, गर्मी के दिनों में रातें हाथ का पंखा झलते हुए गुजरती थीं और अंधेरे के कारण जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता था। उन्होंने सरकार और प्रशासन से विद्युतीकरण का कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने की मांग की है।मौके पर प्रधान प्रतिनिधि ,सदल प्रसाद निषाद, अजय शुक्ला, सोनू निषाद, प्रधान देवीदीन गौतम, घनश्याम गौतम, सुभाष निषाद, श्रीमती सुशीला निषाद, साहब लाल निषाद और कुंजबिहारी निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों से गांव में शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।

More Stories
बांदा 1जूलाई 26*के तुलसी होटल पीली कोठी में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, महिला शिक्षक घायल
मथुरा 1 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।*
मथुरा1जुलाई 26* लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार