अबोहर पंजाब28जून2023*आधा किलो अफीम मामले में 10 वर्ष से भगौड़ा आरोपी काबू
अबोहर, 28 जून (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू, एसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले में भगौड़ा हुए आरोपियों को पकडऩे के लिए एक मुहिम चला रखी है। पी.ओ. स्टाफ तथा नगर थाना 2 की पुलिस ने आधा किलो अफीम मामले में 10 वर्ष से भगौड़ा आरोपी कुलविंद्र सिंह पुत्र हरचेत सिंह वासी मानसा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को सैशन कोर्ट में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मिलीजानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ अबोहर ने 20.05.2010 को आधा किलो अफीम सहित कुलविंद्र सिंह को काबू किया था। कुलविंद्र सिंह का केस सैशन कोर्ट में चल रहा था। 2013 में अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
फोटो: 1 आरोपी व पुलिस पार्टी।

More Stories
मथुरा*थाना महावन पुलिस द्वारा 68-F(2)-एन0डी0पी0एस0 के तहत अपराधी की 1कार ,1मोटरसाइकिल व1 आवासीय जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही की गई ।*
मथुरा 15 जुलाई 26 ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
मथुरा15जुलाई26* रीजेन्सी गार्डन गोदाम में इलैक्ट्रिक उपकरण चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*