अबोहर पंजाब28जून2023*सीआईए स्टाफ ने 12 ग्राम हैरोइन सहित हर्षदीप को काबू करने में सफलता हासिल की
अबोहर, 28 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी कंधवाला अमरकोट निकट डीआर पैलेस के निकट जा रहे थे कि सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 12 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हर्षदीप सिंह पुत्र जसबीर सिंह वासी अजीमगढ़ अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अगली कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 जलालगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.36 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 दिल्ली में गूंजी पूर्णिया की मांग: विधायक खेमका ने रेल मंत्री से मांगी राजधानी और वंदे भारत
जोधपुर3मई26*पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का जन्मदिन अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा एवं माली सेना के नेतृत्व में मनाया गया।