अबोहर पंजाब06जनवरी24*रात्रि समय घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 06 जनवरी (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी प्रगट सिंह ने दो यक्तियों देवी लाल पुत्र शीशराम वासी नवलगढ़ जिला झुनझनु राजस्थान व कैप्टन सिंह पुत्र दलबी सिंह वासी भोरजावाला तरनतारन को घर में घुस कर मारपीट करने के मामले में काबू किया था। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर पुलिस ने भीमसैन पुत्र शीश पाल सैनी वासी गांव नींवजोड़ डाकखाना जिला झुनझुन राजस्थान के बयानों पर उसके गोदाम व घर में घुस कर तोडफ़ोड़ करने के आरोप में मुकदमा नं. 2, 3.11.24 भांदस की धारा 458, 435, 427, 506, 34, आईपीसी व 120बी के तहत देवी लाल पुत्र शीशराम वासी नवलगढ़ जिला झुनझनु राजस्थान व कैप्टन सिंह पुत्र दलबी सिंह वासी भोरजावाला तरनतारन, सुरेश कुमार पुत्र श्योराम वासी झुनझनु, विक्रम पुत्र शीशराम जाट मोहल्ला झुनझुन राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो: 4 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
बांदा28अप्रैल26*स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसान यूनियन की महिलाएं उतरी मैदान में*
बांदा28अप्रैल26*जिलाधिकारी बांदा ने दो विद्यालय का किया औचक निरीक्षण*
कानपुर देहात28 अप्रैल 2026**जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई*