अबोहर 19 अप्रैल* गंगानगर रोड फाटक पर पुल बनाने की मांग
संवाददाता – अबोहर से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर 19 अप्रैल* गंगानगर रोड फाटक पर पुल बनाने की मांग । श्री गंगानगर रोड अबोहर फाटक पर पुल पास हो चुका है। फाटक बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। माल गाड़ी आती है तो एक-एक घंटे फाटक बंद रहता है। जिसके कारण लोगों को अपना कीमती समय भी खराब करना पड़ता है। इसके अलावा जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो फाटक बंद होने पर उन्हें फाटक के नीचे से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि जब पुल पास हो चुका है तो उसे बनाने में देर क्यों की जा रही है। समाजसेवी राजू चराया व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू व आकाशदीप उर्फ सोनू ने मांग की है कि श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फाटक से गुजरते लोग व जानकारी देते राजू चराया, रजत लूथरा व संजय

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*