अबोहर 03 अप्रैल* 1 किलो 200 ग्राम गांजे सहित 1 काबू।
संवाददाता – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 03 अप्रैल* (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह फोकल प्वाईंट गंगानगर की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके झोले में से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राजूराम उर्फ राजू पुत्र लेडीया राम वासी गोलबाग सुकड़ नहर फिरोजपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मामले की जांच जारी है।

More Stories
अयोध्या14जून2026*चलता रहा आरा, सोता रहा तंत्र! रौजागांव में कट गए तीन प्रतिबंधित पेड़
हरदोई14जून26*जेएमडी एसोसिएट फर्म और यूपी राज्य भंडारण गृह (इटारा पिहानी डिपो) से जुड़ा विवाद अब एक बेहद नाटकीय मोड़ पर आ गया है*।
महोबा14जून26*आयुष्मान आरोग्य शिविर में 214मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य शिविर में वितरित किए आयुष्मान कार्ड