अनूपपुर30अगस्त24*पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम धरहरकला स्थित पुरातात्विक, संरक्षित स्मारक का सहायक कलेक्टर ने निरीक्षण कर लिया जायजा
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)30 अगस्त 2024/ जिला मुख्यालय से 38 किलो मीटर दूर अमरकंटक मार्ग पर पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धरहरकला स्थित राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारक प्राचीन शिवमंदिर एवं स्वयंभू गणेश मंदिर का भ्रमण कर जिला पुरातत्व, पर्यटन, संस्कृति परिषद अनूपपुर के नोडल अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर महिपाल सिंह गुर्जर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धरहरकला स्थित पर्यटन स्थल पर आवश्यक पुर्नविकास कार्यों के संबंध में मौका मुआयना किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश पर पर्यटन महत्व के स्थानों का चिन्हांकन कर विकास की संभावनाओं को तलाशने की पहल के तहत निरीक्षण की कार्यवाही की गई। पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत धरहरकला स्थित पुरातात्विक, संरक्षित स्मारक प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण परिसर है। जहां पर्यटक भी भ्रमण कर प्राकृतिक सौन्दर्य का अवलोकन करते हैं।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार