अनूपपुर21मई24*पुष्पराजगढ़ के करन पठार में 17 हजार मूल्य की मदिरा जप्त*
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)21मई जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत ने जानकारी दी है कि आबकारी वृत राजेंद्रग्राम अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण की सूचना मिलने पर करन पठार में दबिश की कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर वार्ड न.3 करन पठार में कृष्णा नायक के मकान की सघन तलाशी लेकर कब्जे से 40 पाव प्लेन मदिरा एवम 15 पाव ब्लूचिप तथा थानेदार विश्व कर्मा के होटल से 48 नग केन बीयर एवम 45 पाव गोवा मदिरा बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि कुल 42 बल्क लीटर मदिरा बरामद कर आरोपियो के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) ‘क’ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 17000/- रुपये हैं।कार्रवाई दौरान आबकारी उपनिरीक्षक कृष्णकांत उईके, सुधीर मिश्रा आबकारी मुख्य आरक्षक सहजू सिंह परस्ते आरक्षक अरविन्द द्विवेदी, मेहबूब खान, विक्रांत नामदेव एवं रितुराज सिंह उपस्थित रहे।
जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

More Stories
नोयडा15अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम
मथुरा 15 अगस्त 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण*
हरिद्वार15अगस्त26*हरिद्वार में श्रद्धा और देशभक्ति का संगम, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण