अनूपपुर 30 अगस्त 24*आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चरवाहे की मौत,पुलिस कर रही जांच
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)30/अगस्त जैतहरी थाना अंतर्गत मुण्डा गांव में मवेशी चरा रहे चरवाहे की अचानक आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने पर 45 वर्षीय विशंभर सिंह पिता स्व,चैतू सिंह गोड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो जाने की सूचना पर वेंकटनगर पुलिसचौकी के प्रधान आरक्षक सुखदेवराम भगत द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी के ड्यूटी डॉक्टर से मृतक के शव का पी,एम,कराते हुए मृतक के शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौपा है मृतक अपने मवेशियों बकरी,बैल को चरा रहा था तभी अचानक तेज आंधी तूफान गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी तब वह छुईला के पेड़ के नीचे खड़ा रहा है जिससे वह चपेट में आकर बुरी तरह झुलसने के कारण स्थल पर ही मृत हो गया रहा।
More Stories
कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन