महोबा 21 सितंबर 26*अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक और चांदी के आभूषण बरामद
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट यूपीआजतक
चरखारी (महोबा)। थाना चरखारी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतर्जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें तथा सफेद धातु के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 20/21 सितंबर की रात महोबा रोड स्थित मन्दारन देवी मंदिर मोड़ तिराहे पर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंदिर की ओर से बाइक पर आ रहे एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अभि उर्फ अवि अहिरवार पुत्र राजू अहिरवार, निवासी ग्राम बगरौन, थाना चरखारी, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने उसके कब्जे से टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP 78 HB 6758 बरामद की। जांच में यह बाइक 4 जून 2026 को कालपी क्षेत्र से चोरी होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद अभियुक्त की निशानदेही पर एक अर्धनिर्मित मकान के पीछे झाड़ियों से हीरो HF Deluxe संख्या UP 77 AH 0868 तथा बिना नंबर प्लेट की बजाज प्लेटिना बरामद की गई।
तलाशी के दौरान पुलिस को चार सफेद धातु के कंगन और एक जोड़ी पांव की बिछिया भी मिली। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि ये आभूषण अपने साथियों के साथ महोबा की ऑफिसर कॉलोनी स्थित एक मकान में अगस्त माह में हुई चोरी से प्राप्त किए गए थे। पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषण थाना कोतवाली नगर महोबा में दर्ज मुकदमे से संबंधित हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध महोबा के विभिन्न थानों के अलावा मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद में भी चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध चरखारी थाने में भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राहुल मिश्र, उपनिरीक्षक हार्दिक सिंह, मुख्य आरक्षी महेन्द्र कुमार गौतम, आरक्षी लोकेन्द्र प्रताप सिंह तथा आरक्षी शिवांशु द्विवेदी शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
More Stories
मथुरा 21 सितंबर 26* थाना कोसीकलां पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 21 सितंबर 26* मारपीट व जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मुजफ्फरनगर 21सितंबर 26*महिलाओं की समस्याओं को लेकर थाने पहुंचीं रजनी शर्मा, इंस्पेक्टर से मिलकर कराया समाधान