World War 3: तीसरे विश्वयुद्ध का शंखनाद? Russia ने Poland पर दागे 19 ड्रोन, Trump चुप NATO ने दी धमकी!*
September 10 2025
World War 3: पोलैंड ने दावा किया है कि दर्जनों रूसी ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में कई घंटों तक घुसपैठ करते रहे, जिन्हें NATO के सहयोगी देशों की मदद से मार गिराया गया। पोलैंड ने इसे “देश पर हमला” बताया है। यह हरकत ऐसे समय हुई है जब रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है।
*7 घंटे में 19 बार उल्लंघन, एक घर को नुकसान*
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने वारसॉ में एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें सैन्य और आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने संसद को बताया कि सात घंटे में 19 बार हवाई क्षेत्र का उल्लंघन दर्ज किया गया। आठ क्रैश साइट भी मिली हैं, जबकि लुब्लिन क्षेत्र के एक गांव में एक घर को नुकसान पहुंचा। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पोलिश सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा-“यह एक आक्रामक कृत्य है जिससे हमारे नागरिकों की सुरक्षा को खतरा हुआ।” इसके बाद कई घंटों तक हवाई क्षेत्र को बंद रखा गया और वारसॉ का चोपिन हवाई अड्डा भी प्रभावित हुआ।
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’