Panjab 15 जुलाई *सडक़ निर्माण करने वाले ठेकेदार की लापरवाही से तहसील कम्पलैक्स में भरा पानी, पम्प लगाकर निकाला
अबोहर, 15 जुलाई (शर्मा/सोनू) : आज प्रात: आई तेज बारिश के कारण तहसील कम्पलैक्स में काफी मात्रा में पानी भर गया। यह पहली बार नहीं है जब बरसात का पानी तहसील कम्पलैक्स में भरा हो। हर बार बारिश के बाद तहसील कम्पलैक्स पानी से लबालब हो जाता है लेकिन प्रशासन इससे सबक लेने की बजाये लीपापोती कर अपने काम से इतिश्री कर लेता है। वहीं कोड़ में खाज का काम हनुमानगढ़ रोड का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने किया है। उसने सडक़ बनाते समय ऐसा कोई प्रबंध नहीं किया जिससे सडक़ का पानी तहसील कम्पलैक्स में जाने के बजाये सीवरेज में जायें। तहसील कम्पलैक्स में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों द्वारा पम्प लगाकर बरसाती पानी निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।
फोटो:4, तहसील कम्पलैक्स में भरा पानी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया का मखाना अब विश्वस्तरीय, एमएसपी पर जारी है चर्चा ! दिलीप संघाणी*
कौशाम्बी6अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम हिसामपुर परसखी में भूमि विवाद की 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*