MP Weather :यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मौसम के 2 रंग, 12 जिलों में बादल-बारिश, 2 संभागों में हीव वेव का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, जानें मानसून पर नया अपडेट*
एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज शुक्रवार को इंदौर-उज्जैन-रतलाम समेत 12 से ज्यादा जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान बिजली गिरने और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। आज बैतूल, दक्षिण जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और मंडला में बिजली गिर सकती है, बुरहानपुर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, रायसेन, इंदौर, धार, बड़वानी, दक्षिण खरगोन, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, दक्षिण नरसिंहपुर, बालाघाट और डिंडोरी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
*इन जिलों में लू का अलर्ट*
एमपी मौसम विभाग की मानें तो 17-18 मई को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर और टीकमगढ़ में हीट वेव चलने का अनुमान है ।19 मई को टीकमगढ़, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, छतरपुर और सागर में लू चलेगी। ग्वालियर-चंबल अंचल में 20 मई से तेज लू का कहर देखने को मिल सकता है। भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम में मौसम शुष्क रहेगा। ग्वालियर में पारा 42.3 डिग्री , भोपाल में 38.5 डिग्री, दतिया में 43.7, भिंड में 45 और छतरपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा पहुंच सकता है।
More Stories
डेहरी ऑन सोन (रोहतास)*7 नवम्बर 26*ईदगाह मोहल्ला वार्ड-23 में चोरों का आतंक जारी,
कौशाम्बी 7 नवम्बर 26**एटीएस फिटनेस सेंटर का उद्घाटन,परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ*
कानपुर नगर 7 नवम्बर 26*बिजली कनेक्शन के नाम पर धन लेने का आरोप, उपभोक्ता पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज*