Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow*गौतमपल्ली थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि थाने के अन्य दरोगा सिपाहियों की भूमिका की जांच चल रही है। थाने के SHO रत्नेश सिंह सहित यहां के सभी सिपाहियों पर ढाई लाख रुपए वसूली का आरोप है।
सीपी (पुलिस कमिश्नर) की जांच के बाद पूरे थाने पर शुक्रवार को एक्शन ले लिया गया। बताया जा रहा है कि दो रात पहले एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़कर थाने लाया था, जहां उससे करीब ढाई लाख रुपए की वसूली की गई। इस गंभीर भ्रष्टाचार प्रकरण की जांच पुलिस कमिश्नर से कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है।
कार्रवाई के तहत इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, थाने की नई कमान विपिन सिंह को सौंपी गई है। सीएम आवास क्षेत्र के थाने पर इस तरह की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। खबरों से मिली पूरी जानकारी

More Stories
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में 12 सितंबर को लगेगी साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत,