jharkhand21अगस्त24*पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को एस्कॉर्ट कर लौट रहा वाहन पलटा, चालक की मौत, पांच जवान गंभीर*
सरायकेला- कांड्रा मार्ग स्थित मुड़िया मोड़ पर बीती रात भीषण सड़क हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को एस्कॉर्ट कर रहा वाहन पलट गया। इस हादसे में सरायकेला पुलिस एस्कॉर्ट वाहन के चालक आरक्षी विनय कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि वाहन पर सवार पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
वाहन पलटते ही सभी पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गए। उनके हथियार भी सड़कों पर बिखर गए। वहीं, देर रात होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को पहुंचने में थोड़ी देरी हुई। जब तक ग्रामीण पहुंचे, तब तक एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी थी। घायल जवानों के नाम : दयाल महतो (47), मनोज भगत (40), हरीश लागुरी (25), सिलास विल्सन, सावन हेंब्रम (38)।

More Stories
नई दिल्ली 16 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 15 नवंबर 26 केशव धाम चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल श्री राधा निकुंज में युवती ने की आत्महत्या*
अयोध्या 15 नवम्बर 26 * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें