*_सहारनपुर 26अप्रैल25में गुमशुदा बच्ची आयशा अपने माता-पिता से मिली, परिवार में खुशी की लहर_*
_सहारनपुर, 26 अप्रैल 2025: हरियाणा के अंबाला कैंट निवासी अमजद की पुत्री आयशा, जो अपने रिश्तेदारों से मिलने पीर वाली गली नंबर 6, सहारनपुर आई थी, गुम हो गई थी। सहारनपुर पुलिस की तत्परता और मीडिया के सहयोग से बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता से मिला दिया गया।_
_आयशा के मिलने से अमजद और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मीडिया द्वारा मामले को उजागर करने के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को सुरक्षित ढूंढने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी, जिसके प्रयासों से यह पुनर्मिलन संभव हो सका।_
_परिवार ने कहा, “पुलिस और मीडिया के बिना यह संभव नहीं था। हम सबके बहुत आभारी हैं।” सहारनपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।_
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak