कौशाम्बी20सितम्बर23*बच्चे अपने जीवन में राजभाषा हिन्दी को अपनाए–शाखा प्रबंधक
*भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक हिंदी सप्ताह राजभाषा आयोजन पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता अयोजित*
*भरवारी कौशाम्बी* भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक हिंदी सप्ताह राजभाषा हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया बुधवार 20 सितंबर को समापन दिवस के अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भरवारी शाखा के प्रबंधक ललन बैठा मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपने जीवन में राजभाषा हिन्दी को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह से पहले राजभाषा हिंदी विषय पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता अयोजित की गई। जिसमें बीए. प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी पाल ने प्रथम,बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रंजना चौधरी ने द्वितीय और बीए. प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्राचार्य प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव के उद्बोधन से हुआ जिसमे उन्होंने छात्र छात्राओं को राजाभाषा हिंदी को व्यावहारिक रूप में अंगीकार करने की बात कही। राजभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापकों ने अपने अपने विचार रखें
हिंदी के प्राध्यापक डॉ. सीपी श्रीवास्तव ने राजभाषा हिंदी को भारत की पहचान की भाषा माना और छात्र छात्राओं से निवेदन किया कि वे हिंदी को वैसे सम्मान दें जैसे कोई व्यक्ति अपनी मां को सम्मान देता है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि अन्य भाषाओं को भी हमें पढ़ना और जानना चाहिए लेकिन अपनी राष्ट्रभाषा को सबसे पहले स्थान पर रख देना चाहिए हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को सर्जनात्मकता के लिए पढ़ना आवश्यक बताया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. श्वेता यादव डॉ श्रध्दा तिवारी डॉ. मो.आदिल, डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्र डॉ.अनुज कुमार तिवारी, डॉ. राहुल राय डॉ धर्मेन्द्र कुमार अग्रहरि, डॉ. महेंद्र उपाध्याय, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहें धन्यवाद ज्ञापन हिंदी के प्रध्यापक डॉ. सीपी श्रीवास्तव ने किया।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,