कौशाम्बी20सितम्बर2023*तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ वकीलों ने भरी हुंकार
*हापुड़ काण्ड में वकीलों ने हड़ताल का किया समर्थन*
*कौशाम्बी।* जनपद के मंझनपुर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता हाल में मंगलवार को बैठक करके करचारियों द्वारा सही ढंग से कार्य न करने एवं अनावश्यक वकीलों को परेशान करने के बावत गंभीरतापूर्वक विचार किया।
उपजिलाधिकारी के पेशकर अशोक कुमार की कार्यप्रणाली व व्यवहार पर रोष व्यक्त किया एवं रजिस्ट्रार कानूनगो द्वारा रिपोर्ट लगाने में परेशान करने पर गम्भीर रोष व्यक्त किया गया।समस्त उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया एसडीएम मंझनपुर द्वारा तीन दिन के अंदर समस्या का निराकरण करके उपरोक्त कर्मचारी को नहीं हटाया गया तो अधिवक्ता गण अदालत का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।
एसडीएम से सभी अधिवक्ताओं ने यह भी बताया कि शांतिभंग में पुलिस थानों से लाए गए अभियुक्तों को पुलिस द्वारा कुछ पैसों के लालच में पहले से फोन के माध्यम से दलालों द्वारा संपर्क करके जमानतनामा तैयार करवा देते हैं जिसमें अधिवक्ता के बिना उपस्थिति के उनके कर्मचारियों द्वारा जमानत दे दी जाती है जिसपर अधिवक्ताओं ने काफी रोष प्रकट करते हुए कहा कि बिना अधिवक्ता के वकालतनामा और उसकी मौजूदगी के बिना कोई कार्य न किया जाए।जिसपर एसडीएम मंझनपुर ने सभी अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है
बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार मिश्र अधिवक्ता लखन लाल गर्ग अधिवक्ता संजय कुमार मिश्र अधिवक्ता नरेन्द्र पाण्डेय अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद सिंह अधिवक्ता धर्मेन्द्र शुक्ल , अधिवक्ता रामबाबू मिश्र , अधिवक्ता आलोप पाण्डेय , अधिवक्ता सियाराम सिंह , अधिवक्ता परवेज आलम , अधिवक्ता चांद बाबू , दयाराम सिंह मुंशी आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

More Stories
झांसी18अगस्त26**ट्रेन से 50 लाख रुपए की चांदी पकड़ी गई……!!*
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मंगलवार, 18 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*
लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*