झांसी 19 सितम्बर 2023* झांसी न्यायालय के बाहर से जेल के तीन कैदी फरार, सुरक्षा में लगाए गए थे चार दरोगा समेत 12 पुलिसकर्मी
संवाददाता – मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
झांसी 19 सितम्बर 2023* झांसी न्यायालय के बाहर से जेल के तीन कैदी फरार, सुरक्षा में लगाए गए थे चार दरोगा समेत 12 पुलिसकर्मी
झांसी, रेलवे कोर्ट से जहां पर एसीजेएम मजिस्ट्रेट बैठते हैं उनके समक्ष सात लोगों को पेश करने के लिए जेल से लाए गए थे जिसमें 12 लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी जिसमें चार सब इंस्पेक्टर 6 हेड कांस्टेबल दो कांस्टेबल ड्यूटी पर आए हुए थे पेसी के बाद रेलवे कैंपस के अंदर ही सात लोगों में से तीन लोग ही फरार हुए हैं आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं यह क्षेत्र पूरा जीआरपी के अंदर आ रहा है जीआरपी फोर्स भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं इसमें झांसी जिले के कई थानों के फोर्स ड्यूटी पर लग गए जिसमे जिन लोगों की ड्यूटी लगी हुई थी उनके खिलाफ शाम तक जुडिशल एक्शन करेंगे सभी थाने के थानेदारों की ड्यूटी लगाकर आसपास के एरिया को सील करके इन तीनों आरोपियों की फोटो कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रसारित कर दिया गया है यह तीनों मुलजिम मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं जीआरपी थाने ने चोरी के संबंध में जेल में निरुद्ध थे पेशी के दौरान यह तीनों मुलजिम फरार हुए हैं इन तीनों मुलजिमों की पुलिस तलाश कर रही है हर थाने को निर्देशित किया गया है बॉर्डर भी चेक कर रहे हैं जीआरपी और आर पी एफ पुलिस को भी बताया गया है क्योंकि यह रेलवे स्टेशन से फरार हुए हैं उनका भी सहयोग ले रहे हैं क्योंकि यह ट्रेन से आसपास कहीं फरार तो नहीं हुए हैं
More Stories
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,
सहारनपुर 4 अक्टूबर 26*गूगल मीट पर विश्व उपभोक्ता संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन,,,