सहारनपुर17सितम्बर23*फसल अवशेष जलाने वालों पर कसेगा शिकंजा*
सहारनपुर। अब फसल अवशेष जलाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है। वहीं गांव से लेकर शहरी इलाकों तक निगरानी की जाएगी। जिला स्तर पर सेल गठित कर दी गई है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिला स्तर पर गठित सेल का अध्यक्ष एडीएम फाइनेंस रजनीश कुमार मिश्र को बनाया है। जबकि डीडीए, एसपी सिटी, जिला कृषि अधिकारी,डीपीआरओ, डीआईओएस, डीसीओ व क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को सदस्य नामित घोषित किया गया है। वहीं धान की फसल की कटाई से रबी सीजन में गेहूं की बुवाई शुरू होने तक कड़ी निगरानी होगी। तहसील स्तर पर एसडीएम से लेकर बीडीओ की अगुवाई में निगरानी की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी की अगुवाई में प्रतिदिन घटनाओं व इसकी रोकथाम पर कार्यवाही की समीक्षा होगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल 26 वादे निभाए सरकार, दागियों को मंत्रिमंडल से दूर रखे: अनिल साहा
भागलपुर29अप्रैल26*दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी की आत्मा की शांति को लेकर आयोजित हुआ शोक सभा*
भागलपुर29अप्रैल26*बाल सांसद ने संभाली कमान*