कानपुर12सितम्बर23*कानपुर में हैवानियत! मालिक के बेटे ने नौकर को बेरहमी से पीटा, नाखून उखाड़े, कुत्ते से कटवाया! पीड़ित की मौत*
*कानपुर:* बताया जा रहा है कि पैसे कम मिलने के कारण नौकर ने काम छोड़ दिया था. इसी बात से भड़के गेस्ट हाउस के मालिक के लड़के ने उसे टॉर्चर किया, जिससे 50 वर्षीय नौकर की जान चली गई.
*कानपुर में नौकर की पिटाई का मामला*
कानपुर के रावतपुर में एक गेस्ट हाउस में काम करने वाले नौकर को इस बेरहमी से पीटा गया कि उसकी मौत हो गई. पहले तो नौकर को मारा-पीटा गया, फिर उसके पैरों के नाखून उखाड़ लिए गए. इतने से भी मन नहीं भरा तो उसे कुत्ते से भी कटवाया गया. बताया जा रहा है कि पैसे कम मिलने के कारण नौकर ने काम छोड़ दिया था. इसी बात से भड़के गेस्ट हाउस के मालिक के लड़के ने उसे टॉर्चर किया, जिससे 50 वर्षीय नौकर की जान चली गई. मृतक पर सामान चोरी का आरोप लगाया गया था.
पूरा मामला कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एम ब्लॉक, कच्ची मढैया में रहने वाला बिट्टू (50) एक गेस्ट हाउस में काम करता था. लेकिन वहां सैलरी कम होने की वजह से उसने काम छोड़ दिया था और पास के ही एक निजी अस्पताल में काम करने लगा था. गेस्ट हाउस मालिक का लड़का लगातार बिट्टू पर दबाव बना रहा था कि वो उसके यहां लौट आए. लेकिन बिट्टू ने उसकी बात नहीं मानी. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गेस्ट हाउस मालिक के लड़के ने बिट्टू की पिटाई कर दी.
बिट्टू के घरवालों ने आरोप लगाया है कि 6 सितंबर को शाम को गेस्ट हाउस मालिक के बेटे ने बिट्टू को अगवा कर लिया था. फिर अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से मारा-पीटा. इस दौरान बिट्टू के पैर के अंगूठे के नाखून को उखाड़ लिया, साथ ही कुत्ते से भी कटवाया. बिट्टू के अधमरा हो जाने के बाद उसे घर के पास ही फेंक कर चले गए.

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,