पंजाब 11 सितंबर 2023* पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला आरोपी काबू, पत्नी फरार
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 11 सितंबर 2023* पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला आरोपी काबू, पत्नी फरार
अबोहर, 11 सितम्बर (शर्मा/सोनू): डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह व सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, सबइंस्पैक्टर हंसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले आरोपी जसबीर सिंह पुत्र शंकर सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभी इस मामले में आरोपी की पत्नी फरार बताई जा रही है। डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह ने बताया कि महिला को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। जानकारी अनुसार एएसआई कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गांव कुंडल जांच करने के लिए जसबीर सिंह के घर पहुंची थी। जसबीर सिंह व उसकी पत्नी ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें एएसआई कुलदीप सिंह व हैडकांस्टेबल लवप्रीत सिंह घायल हो गये। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने एएसआई कुलदीप सिंह के बयानों पर मुकदमा नं. 63, 8.09.23 भांदस की धारा 353, 332, 186, 506 आईपीसी के तहत जसबीर सिंह व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो: आरोपी व पुलिस पार्टी।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*