पंजाब 11 अगस्त 2023* 200 नशीली गोलियों सहित आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 11 अगस्त 2023* 200 नशीली गोलियों सहित आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 11 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने राजपुरा बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर रखी थी कि सामने से एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। जब उसकी तलाशी ली तो उससे 200 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुलशन पुत्र रामचंद्र वासी पृथ्वी चक्की वाली गली अजीमगढ़ हालाबाद रामसरा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो , पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*