ब्रेकिंग न्यूज़
दिबियापुर से रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई यूपीआजतक
औरैया11सितम्बर23*आगनवाड़ी केंद्र में आगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी ने आज की गतिविधि पोषण भी पढ़ाई भी का आयोजन किया।
दिबियापुर आज हर वर्ष सितंबर में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ग्राम पंचायत औतों के आगनवाड़ी केंद्र में आगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी ने आज की गतिविधि पोषण भी पढ़ाई भी का आयोजन किया। जिसमे 3से 6 वर्ष के बच्चो के साथ मिलकर अक्षर माला, अंग्रेजी अल्फाबेट, आकृति ज्ञान का डेमो प्रदर्शित करते हुए रंगोली का आयोजन किया । बच्चो को खेलो और पढ़ो के अंतर्गत गतिविधि करवाई जाती है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की मुख्य थीम “सुपोषित भारत,साक्षर भारत,सशक्त भारत ” है।कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री लोकेश शुक्ला जी एवं पूर्व भूपत के सहायक अध्यापक आशीष गुप्ता जी ने भी बच्चो को गतिविधि करवाई। सहायिका माधुरी ने बच्चो को हमारे मददगार डॉक्टर के बारे में जानकारी दी । बच्चो में निधि नूर बी आयुष शहबाज प्रज्ञा अल्ताफ आदि ने प्रतिभाग किया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें