पंजाब 09 सितंबर 2023* अबोहर सबडिवीजन अदालतों में नैशनल लोक अदालत लगाई गई
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 09 सितंबर 2023* अबोहर सबडिवीजन अदालतों में नैशनल लोक अदालत लगाई गई
कई मामलों का निपटारा किया गया, करोड़ों की हुई रिकवरी
अबोहर, 09 सितम्बर (शर्मा/सोनू): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा नैशनल लोक अदालत लगाकर लोगों के आपसी मामले निपटाने के निर्देश जारी किए। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जिला फाजिल्का के सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर के नेतृत्व में अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में नैशनल लोक अदालत लगाई गई जिसमें 1100 के करीब मामले रखे गये। जिसमें 471 मामले ट्रैफिक चालान व अन्य मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इसमें लाखों रूपये की रिकवरी की गई। न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में उनके साथ एडवोकेट राकेश भठेजा, समाजसेवी रविकांत जुनेजा मौजूद थे। इसी तरह न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में नैशनल लोक अदालत लगाई गई। उनके साथ एडवोकेट जतिंद्र ग्रोवर व समाजसेवी दर्शन लाल चुघ, रीडर कमलकांत गर्ग मौजूद थे। इस अदालत में चैक बाऊंस के 240 मामले रखे गये जिनमें से 210 के करीब मामलों को निपटाया गया व 4 करोड़ के करीब रिकवरी की गई। इसी तरह न्यायाधीश मैडम जसबीर कौर की अदालत में रीडर राजेश कुमार, एडवोकेट सुरीन कड़वासरा व समाजसेवी रजनी शर्मा मौजूद थे। इस अदालत में 175 के करीब मामले रखे गये जिनमें से 89 के करीब मामलों का फैसला किया गया व 1 करोड़ 12 लाख रूपये की रिकवरी की गई। इसी के साथ ट्रैफिक चालान का निपटारा किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, सैक्ट्री सिकंदर कपूर, ज्वाईंट सैक्ट्री लखबीर सिंह, कैशियर जतिंद्र भोबरिया, हरप्रीत सिंह, देसराज कम्बोज, श्याम सुंदर, मुकेश कुमार उर्फ लक्की, संदीप बजाज, श्रवण कुमार, जयदयाल कांटीवाल, देवानंद सचदेवा, विनोद बेरी, संदीप ठठई, राज कुमार कुंडल, नवीन पूनिया, तेजिंद्र सिंह खालसा, मैडम कंचन सिडाना, अमनदीप कौर, प्रवीण कौर, कांता, नेहाश्री, अंजना, निधि बेरी, श्रुति भीमवाल, रमनदीप कम्बोज, सुनीता शर्मा, अरूण मुंजाल, आनंद गुप्ता, प्रकाश मक्कड़, हरजिंद्र सिंह उर्फ राणा, धर्मिंद्र बराड़, भैया अजय गिल्होत्रा, अनिल कामरा, डोडा, नरिन्द्र गर्ग व अन्य वकील मौजूद थे। इस लोक अदालत में फैसले होने के बाद लोगों में खुशी की लहर पाई गई।
फोटो: 1बी, लोक अदालत में मामलों का निपटारा करते न्यायाधीश व अन्य

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए