भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
आइसा भागलपुर07/09/2023*तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज में छत गिरने से छात्र घायल।
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज में आज science डिपार्मेंट की बिल्डिंग की छत 1 छात्रा के सर के उपर गिरी और जिसमें थोड़ा बहुत चोट आई । इस पर प्रेस बयान जारी करते हुए आइसा के राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य सह विश्वविद्यालय संयोजक प्रवीण कुशवाहा ने कहा की आए दिन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालय,पीजी विभाग और हॉस्टलों में इस तरह की घटना सामने आते रहती है। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले को गंभीरता पूर्वक नहीं ले रही है जिससे छात्र एवं छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है अतः छात्र संगठन आइसा कई बार इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस बातों को अगर अनदेखा करती है तो छात्र संगठन आइसा इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी। मौके पर पहुंचे आइसा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य हेमंत कुशवाहा, विश्वविद्यालय सहसंयोजक प्रशांत कुमार सिंह, आइसा के टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष सिंटू कुशवाहा,आइसा नेता ब्रजेश कुमार सुमन, रौशन कुमार,गुलशन कुमार इत्यादि अन्य छात्र मौजूद थे।
प्रवीण कुशवाहा ,विश्वविद्यालय संयोजक, आइसा भागलपुर।।
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*