May 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 07 सितंबर 2023* आम्र्स एक्ट के मामले में गैंगस्टर आरजू उर्फ नवीन कुमार को जेल भेजा

पंजाब 07 सितंबर 2023* आम्र्स एक्ट के मामले में गैंगस्टर आरजू उर्फ नवीन कुमार को जेल भेजा

पंजाब 07 सितंबर 2023* आम्र्स एक्ट के मामले में गैंगस्टर आरजू उर्फ नवीन कुमार को जेल भेजा

संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक

पंजाब 07 सितंबर 2023* आम्र्स एक्ट के मामले में गैंगस्टर आरजू उर्फ नवीन कुमार को जेल भेजा
अबोहर, 07 सितम्बर (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का पुलिस व नगर थाना 2 की पुलिस, सीआईए स्टाफ 2 पुलिस द्वारा राजस्थान जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर आम्र्स एक्ट के मामले में आरजू बिश्रोई उर्फ नवीन कुमार पुत्र दलीप कुमार वासी राजांवाली को पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। इस मौके पर डीएसपी अरूण मुंडन, नगर थाना 2 के प्रभारी चंद्रशेखर, सीआईए 2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह आदि मौजूद थे।
जानकारी अनुसार नगर थाना 2 में सीआईए स्टाफ अबाोहर-2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मुकदमा नं. 68/23 में खुशकरण व राहुल से तीन देसी पिस्टल व 9 जिंदा कारतूस, 6 खोल बरामद किये थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान दोनों ने नवीन कुमार उर्फ आरजू व अंकुश का नाम लिया था। पुलिस ने राजस्थान से दोनों को लाकर अदालत में पेश किया। मामले की जांच जारी है।

Taza Khabar