February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जयपुर04सितम्बर23*कला - संस्कृति, शिक्षा, समाजसेवा और खेल क्षेत्र की 101 प्रतिभाए जयपुर रत्न से सम्मानित ब्रजेश पाठक

जयपुर04सितम्बर23*कला – संस्कृति, शिक्षा, समाजसेवा और खेल क्षेत्र की 101 प्रतिभाए जयपुर रत्न से सम्मानित ब्रजेश पाठक

जयपुर04सितम्बर23*कला – संस्कृति, शिक्षा, समाजसेवा और खेल क्षेत्र की 101 प्रतिभाए जयपुर रत्न से सम्मानित ब्रजेश पाठक

जयपुर – प्रतापनगर के निर्मला ऑडिटोरियम में शनिवार को जयपुर रत्न सम्मान समारोह के सीजन 4 का भव्य आयोजन हुआ, इस समारोह में कत्थक कलाकार,सितार वादक, गजल, लोकगीत व राजस्थानी नृत्य के द्वारा राजस्थान की सभ्यता और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया, जयपुर रत्न सम्मान समारोह की आयोजक अंबालिका शास्त्री और रिंकु सिंह गुर्जर ने बताया की इस समारोह में मानव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों समाजसेवा, शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल कूद, कत्थक कलाकार,लोक कलाकार, राजनीती, चिकित्सा, प्रशासनिक सेवा, उद्योग व्यापार आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली 101 हस्तियों को जयपुर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरुप इन हस्तियों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह भेट कर अभिनन्दन किया गया, समारोह में जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर सुरभि गुप्ता, शिव जेवेल्लेर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हुकम सिंह कुंपावत, सोशल एक्टिविस्ट पूनम खांगारोत, रावत ग्रुप से नरेंद्र रावत, एस बी सिंह, नरेंद्र सामोता, एडवोकेट रूचि सेठी, अंकुर सिहाग, मनीष सोलंकी, मिस्टर इंडिया करमजीत सिंह सोनी, आशीष शर्मा, पृथवी पाल सिंह, अवतार सिंह, मिनाक्षी राठौर, ब्रजेश पाठक,कोणार्क जैन,अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,
कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के साथ समाज में मूल्यवान स्थान बना चुके 101 हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके गणेश वंदना के साथ विधिवत रूप से की गयीं.

Taza Khabar