पंजाब 18 अगस्त 2023* नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी बल्लुआना,
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 18 अगस्त 2023* नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी बल्लुआना, डीएसपी अबोहर
अबोहर, 18 अगस्त (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने नशा तस्करों को पकडऩे के लिए एक हैल्प नंबर जारी किया है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति बाहर से आकर नशा बेचने का काम करता है उसकी सूचना इस नंबर पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जोयगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। डीएसपी बललुआना देहाती अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन ने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति आपके इलाके में नशा बेचने का काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने पंचों, सरपंचों, नंबरदारों से अपील की है कि जिले को नशामुक्त करने में सहयोग करें। इसी के साथ उन्होंने बताया कि स्टेट नाका गुमजाल, राजपुरा बेरियर, बजीतपुर भोमा में चैकिंग जारी है। आने जाने वाले वाहनों को चैक किया जा रहा है।
फोटो: जानकारी देते डीएसपी अबोहर व बल्लुआना।

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO