पंजाब 18 अगस्त 2023* नावालिग लडक़ी को शादी का झांसा देने वाला अमित कुमार काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 18 अगस्त 2023* नावालिग लडक़ी को शादी का झांसा देने वाला अमित कुमार काबू
अबोहर, 18 अगस्त (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, चौकी पटीसदीक के प्रभारी राजवीर व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में लडक़ी के पिता के बयानों के आधार पर मुकदमा नं.107, 17.8.23 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत अमित कुमार पुत्र बीरबल राम वासी शेरगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को बरामद कर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अमित कुमार को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:, पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* नहाते समय वीडियो बनाकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल करने का आरोप,
सहारनपुर 14 सितम्बर 26*सहारनपुर में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
मथुरा 14 सितंबर 26*मांट बिजलीघर पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर स्थल निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा