कानपुर16अगस्त23*डॉ वीरेंद्र स्वरूप पनकी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन*
कानपुर से महेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक।
डॉo वीरेंद्र स्वरूप पनकी में 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। झंडारोहण पश्चात किया गया मिष्ठान वितरण छोटे बच्चों द्वारा विज्ञान के तरह तरह के मॉडल किए गए प्रस्तुत।
*कानपुर महानगर:* पनकी बी ब्लॉक में स्थित डॉ० वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर मे 15 अगस्त 2023 को 77 वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया । सुबह 9:00 बजे झंडा रोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ सभी शिक्षकगण व विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे । झंडारोहण के पश्चात मिष्ठान वितरण का प्रोग्राम हुआ प्रातः 10:00 बजे से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जहां छोटे-छोटे बच्चों द्वारा तैयार किए हुए विज्ञान के बहुत से मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी में चंद्रयान तृतीय, प्लेनेटोरियम, मंगलयान, केमिस्ट्री फिजिक्स एवं बायोलॉजी के मॉडल सभी की आकर्षण का केंद्र रहे । ऐसे भारतीय वैज्ञानिकों का जीवन चरित्र छात्रों द्वारा दिखाया गया । जिन्होंने अपने जीवन काल में विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया । परंतु आज लोग उन वैज्ञानिकों को भूल गए ऐसे वैज्ञानिकों के योगदान एवं चरित्र के विषय में विद्यालय के छात्रों ने चार्टों और चित्र के माध्यम से उनके जीवन परिचय से सभी को अवगत कराया।
छात्रों द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी को देखने आए अभिभावकों ने छात्रों को वैज्ञानिकों द्वारा किए गए खोज व योगदान के चित्रण को प्रदर्शित कर इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की अभिभावकों की इस प्रशंसा से छात्र उत्साहित दिखे।
दोपहर 2:00 बजे तक चले कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्या, सुषमा सक्सेना ने छात्रों द्वारा लगाए गए विज्ञान की मॉडलों एवं उनके किए गए प्रयास यह प्रशंसा की और छात्रों की उज्जवल भविष्य कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या व शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी कार्यालय स्टाफ आज लोग उपस्थित रहे

More Stories
भागलपुर16जुलाई26*प्राचीन जगन्नाथ स्वामी का रथ यात्रा छोटेलाल रथ वाला हसनगंज पार्टी कारखाना चौक भागलपुर
भागलपुर16जुलाई26*ततारपुर थाना अंतर्गत एक अपराधी 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
भागलपुर16जुलाई26*पीरपैंती थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार।