मथुरा16अगस्त23*सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर मे धूमधाम से मनाया गया आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस।
संवाददाता बिजेन्दर यूपी आजतक न्यूज़ मथुरा की रिपोर्ट।
मथुरा।पूरा देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।अपनी जान देकर देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को याद किया जा रहा है।इसी क्रम में आज मथुरा के दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी आजादी का स्वतंत्रता दिवस उत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय के छोटे-छोटे छात्रों ने देशभक्ति के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।सर्व प्रथम माँ भारती को याद किया गया उसके उपरांत विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ राष्ट्रगान किया गया।विद्यालय प्रबंधन समिति के निर्देशन में स्वतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया जिसमें विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमो में उपस्थित सभी अध्यापको व अध्यापिकाओ एवं छात्रों के अभिभावको का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल,व्यसवस्थापक सुनील अग्रवाल,सह व्यवस्थापक अनुराग बंसल,कोषाध्यक्ष मीना लाल अग्रवाल,पदेन सदस्य राजीव शर्मा विद्यालय प्राचार्य के साथ साथ समिति के गणमान्य सदस्यजन मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिठाई वितरण की गई।

More Stories
मथुरा २२फरवरी २६ * साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान
नई दिल्ली २२ फरवरी २६ * दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद भांजे ने मामी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा, बेड-बॉक्स में शव छुपाया
रुड़की २२ फरवरी २६ * रुड़की के गंगनहर पटरी पर दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई मौत