लखनऊ12अगस्त23*ब्रह्मकुमारी बहनो ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर चालको को किया जागरूक!
दुबग्गा लखनऊ- खबर दुबग्गा लखनऊ से है जहां आज ब्रह्माकुमारीज बहनों द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर वासुदेवा सिटी बस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के चालकों को जागरूक किया गया! जिसके चलते ब्रह्माकुमारी बहन बीके जय श्री ने चालको को संबोधित करते हुए कहा कि नशे में कभी भी गाड़ी न चलाएं,जीवन बहुत कीमती है। उन्होंने बहुत ही गंभीरता से सड़क सुरक्षा के नियम चलको को बताते हुए उन पर अमल करने की बात कहीं!तो वही ब्रह्माकुमारी बहन अर्चना ने बताया कि गाड़ी चलाते समय हमारा मन शांत होना चाहिए। आज सभी के संकल्प भी तेजी से चलते है इसलिए गाड़ी भी तेज भागती है। राजयोग मैडिटेशन से ही मन को शांत और संतुलित किया जा सकता है।मोबाइल फोन में बात करते हुए गाड़ी नही चलानी चाहिए। जब आप बस को रोड पर चलाते हैं उस समय बस मे यात्रा कर रहे सवारियों की जिम्मेदारी चालक की होती है की उनको उनके गन्तव्य तक सुरक्षित पहुचना!उनके साथ बहन डॉक्टर वर्षा ने भी चलको को सड़क सुरक्षा पर विभिन्न बिंदुओं पर जागरूक किया गया! वासुदेव सिटी की ओर से बिजनेस हेड जितेंद्र सिंह, एलसीटीसीएल दुबग्गा एआरएम ज्ञानचंद,वासुदेव के ऑपरेशन हेड सौरभ पाण्डेय, सौरव डे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार