चित्रकूट08अगस्त23*राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला लखनऊ में क्षमा रानी सहित 6 अध्यापकों को मिला सम्मान*
*राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला लखनऊ में जिला लखीमपुर खीरी के संविलियन विद्यालय सैदापुर देवकली की क्षमा रानी सहित 6 अध्यापकों को मिला सम्मान*
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ ब्यूरो चित्रकूट
चित्रकूट। लखनऊ में आयोजित शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० द्वारा हिन्दी विषय की राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ में किया गया। अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता पूर्व मंत्री उ० प्र० शासन लखनऊ, अजय सिंह उप शिक्षा निदेशक / प्राचार्य जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ, डा० अमिता दुबे प्रधान सम्पादक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ, हरे राम पाण्डे प्रवक्ता राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज, मनोज कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० आदि अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में प्रतिभागियों द्वारा हिन्दी विषय के नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें क्षमा रानी स• अ• संविलियन विद्यालय सैदापुर देवकली लखीमपुर खीरी ने हिंदी भाषा व्याकरण में अपने नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया। अन्त में सभी को सम्मानित किया गया । शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश लखनऊ में लखीमपुर जिले की नवाचारी शिक्षक शिक्षिकाओं दीपा गुप्ता, क्षमा रानी, पंकज वर्मा, निशी सिंह , रूबी नागोरिया, सरिता वर्मा, संगम वर्मा ने प्रतिभाग किया |

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*