पंजाब 04 अगस्त 2023* 88 हजार नशीली गोलियों के मामले में तीसरा आरोपी कर्ण सिंह पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 04 अगस्त 2023* 88 हजार नशीली गोलियों के मामले में तीसरा आरोपी कर्ण सिंह पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 03 अगस्त (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बघेल सिंह, हैडकांस्टेबल सुनील कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने 88000 नशीली गोलियों के मामले में तीसरे आरोपी चन्ना सिंह वासी सुखेरा बोदला तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का को काबू कर न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले मेेंं पुलिस पहले दो आरोपियों को काबू कर चुकी है।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी संजीव तरमाला, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बघेल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त गांव कल्लरखेड़ा की तरफ जा रही थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि सुखचैन सिंह पुत्र कुलवीर सिंह वासी आजमवाला व लवप्रीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह वासी महिमूल खाने के बाहमे वाला अमीर खास जो राजस्थान से नशीली गोलियां लाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को कार सहित काबू किया। दोनों से 88000 नशीली गोलियां बरामद हुई थी। इस मामले में तीसरे आरोपी कर्ण सिंह को पुलिस ने काबू करने मेें सफलता हासिल की है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*