जयपुर31जुलाई2023*हिंदी साहित्य के युग प्रवर्तक प्रेमचंद को किया याद।
एमपीएस इंटरनेशनल में हिंदी साहित्य के चमकते सितारे मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर हिंदी विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में मुंशी प्रेमचंद सप्ताह के अंतर्गत काव्य पाठ,कहानी,भाषण,टॉक शो,नाटक मंचन,सार लेखन आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंशी प्रेमचंद की कहानियों एवं उपन्यास पर आधारित फ़िल्म विद्यार्थियों को दिखाई गई। भाषण द्वारा विद्यार्थियों ने प्रेमचंद जी के जीवन परिचय के बारे में बताया। कहानी द्वारा सामाजिक यथार्थ को उजागर करते हुए जीवन मूल्यों की शिक्षा दी गई। विद्यार्थियों ने ईदगाह, विध्वंस,जुर्माना, परीक्षा आदि कहानियों का मंचन किया ।टॉक शो के द्वारा हिंदी साहित्य में प्रेमचंद जी की रचनाओं एवं हिंदी साहित्य में उनके महान योगदान के बारे में बताया गया। प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि हिंदी साहित्य में प्रेमचंद जी ने सामाजिक यथार्थ को मुखरित करने का प्रयास किया है । हमें भी उनके मार्ग का अनुसरण करते हुए अपने जीवन में सादगी व सत्य को अपनाना चाहिए। अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

More Stories
झाँसी २७ मई २६ * झाँसी में किसानों की पैतृक भूमि विवाद पर गंभीर सवाल
सुलतानपुर*27मई26*एसपी द्वारा जनसुनवाई जारी; वर्चुअल माध्यम से क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी भी जुड़कर कर रहे सुनवाई।*
नई दिल्ली27 मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*