पंजाब 25 जुलाई* लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : संजीव तरमाला।
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 25 जुलाई* लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : संजीव तरमाला
लूटपाट करने वाले दो काबू, दो फरार
अबोहर, 25 जुलाई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला ने बताया कि शहर में बढ़ रही लूटपाट व चोरी करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि लूटपाट के मामले में पुलिस रोहताश कुमार उर्फ शैली पुत्र भोला मसीह, संदीप सिंह पुत्र देसराज को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में मंगा बाबा पुत्र जोगिंद्र सिंह, शैपी पुत्र संदीप सिंह वासी अजीतनगर अभी फरार बताये जा रहे हें। इन्हें काबू करने के लिए छापेमारी जारी है। नगर थाना पुलिस ने रवि कुमार पुत्र सुखदेव सिंह वासी गली नं.5 सराभा नगर सीडफार्म अबोहर के बयानों पर उक्त लोगों पर मुकदमा नं. 145, 24.07.23 भांदस की धारा 379बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही बाकी दोनों आरोपियों को काबू किया जायेगा।

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*बल्दीराय में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की तहसील इकाई का गठन,
जयपुर12जुलाई26*राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार (12 जुलाई) से शुरू हुई_।*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*