पंजाब 25 जुलाई* स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 25 जुलाई* स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन काबू
अबोहर, 25 जुलाई (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई गरीश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव धर्मपुरा की छात्राओं को रोककर उनके साथ अश£ील हरकतें कर छेड़छाड़ करने के आरोप में रोहताश पुत्र ओमप्रकाश, गुरप्रीत सिंह पुत्र पप्पी सिंह, सज्जन सिंह पुत्र रणजीत सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों अरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने गांववासियों की शिकायत के आधार पर उनकी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा नं. 83, 24.07.23 भांदस की धारा 341, 354डी, 509 आईपीसी व 12 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। तीनों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। सूत्रों से पता चला है कि तीनों युवक अक्सर लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे जिससे लड़कियां बहुत परेशान थीं।

More Stories
बाँदा २७ मई २६ * बांदा को रेगिस्तान बना रहे हैं खनन माफिया
पूर्णिया बिहार 27 मई 26, SP के निर्देश पर पूर्णिया के बैंकों में पुलिस ने किया सुरक्षा ऑडिट, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
लखनऊ २७मई २६ * यूटर्न व्यवस्था से नहीं मिली राहत! अयोध्या रोड पर अब भी जाम से जूझ रहे लोग