कानपुर25जुलाई2023*कारीगरों को मिलेगा मोटराइज्ड दोना-पत्तल व पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन पाने का मौका*
*कानपुर नगर, दिनांक 25 जुलाई, 2023 (सू0/वि0)*
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता कार्यक्रम 100 दिन की कार्ययोजना अन्तर्गत उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, कानपुर नगर द्वारा वर्ष 2023-24 में जनपद में 10 अदद् मोटराइज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीनों
का वितरण, दोना पत्तल बनाने वाले कारीगर एवं इस उद्योग में रूची रखने वाले अन्य व्यक्तियों को किया जाना है। लाभार्थियों का चयन परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता कार्यक्रम 100 दिन की कार्ययोजना अन्तर्गत उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, कानपुर नगर द्वारा वर्ष 2023-24 में जनपद में 10 अदद् पॉपकॉर्न मेकिंग मशीनों का वितरण, पॉपकॉर्न बनाने वाले भुर्जी समाज के कारीगर एवं इस उद्योग में रूची रखने वाले अन्य व्यक्तियों को किया जाना है। इच्छुक कारीगर दिनांक 31 जुलाई, 2022 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, प्रथम तल, कबीर भवन, डी0आई0 ऑफिस कैम्पस, सर्वाेदय नगर, कानपुर नगर में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। लाभार्थियों का चयन परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त योजनाओं में लाभार्थियों की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष तक होनी चाहिए, उद्यमी परम्परागत कारीगर हो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमियों को वरीयता दी जायेगी। जारी कार्य योजना के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु इच्छुक आवेदनकर्ता/कारीगर दिनांक 31 जुलाई, 2023 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, प्रथम तल, कबीर भवन, डी0आई0 ऑफिस कैम्पस, सर्वाेदय नगर, कानपुर नगर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु निम्न दूरभाष पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय का दूरभाष नं0-7408410805 है।
——————-

More Stories
लखनऊ १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
लखनऊ15 फरवरी 26*हुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे Naseemuddin Siddiqui ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।
नई दिल्ली १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल