February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट23जुलाई2023*सेवा भारती जिला इकाई की बैठक रामायण कुटी चित्रकूट में संपन्न।

चित्रकूट23जुलाई2023*सेवा भारती जिला इकाई की बैठक रामायण कुटी चित्रकूट में संपन्न।

चित्रकूट23जुलाई2023*सेवा भारती जिला इकाई की बैठक रामायण कुटी चित्रकूट में संपन्न।

संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट

चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित सेवा भारती जिला इकाई की बैठक बहन शारदा क्षेत्रीय यूपी उत्तराखंड की संयोजक की अध्यक्षता में रामायण कुटी चित्रकूट में संपन्न हुई । बैठक में अब तक सेवा भारती जिला इकाई द्वारा के गए सेवा कार्यों की क्षेत्रीय संयोजक द्वारा मूलभूत प्रशंसा की गई और आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर पांच उत्साही युवाओं को सेवा भारती में सेवा कार्य हेतु संकल्प दिलाया गया, बैठक के दौरान पत्रकार सुरेंद्र सिंह कछवाह सम्राट सिंह सभासद सुशील विश्वकर्मा राजीव श्रीवास्तव शिवा कुमार को सदस्यता दिलाई गई। बैठक में सेवा भारती द्वारा उपेक्षित,शोषित, वंचित व अभावग्रस्त सेवा बस्तियों में सेवा कार्य करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई ,कहा गया कि हर बस्ती में बाल संस्कार शिक्षा केंद्र स्थापित किए जाएं समरसता भोज आयोजित कर छुआछूत की भावना को दूर किए जाने का प्रयास किया जाए, सिलाई केंद्र स्थापित करने के लिए कार्य कराए जाएं। सत्संग केंद्र ,योग केंद्र ,यज्ञ केंद्र सेवा बस्तियों में खोले जाएं । इसके अलावा संस्कार केंद्र ,सचल पुस्तकालय, स्टडी सेंटर ,बालवाड़ी वैभव श्री, केंद्र स्थापित करने हेतु निर्देशित किया। क्षेत्रीय संयोजक बहन शारदा ने कहा कि जो समाज में पिछड़े हुए हैं उनके क्षेत्रों में स्वावलंबन शिक्षा स्वास्थ्य बाल संस्कार समरसता भोज आदि कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और उन में राष्ट्रप्रेम राष्ट्र भावना विकसित की जाए। बैठक में जिला मंत्री गुरु प्रकाश शुक्ला दीप्ति अग्रवाल सह जिला मंत्री राज किशोर शिवहरे शिव कुमार गुप्ता अनिल अग्रवाल सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी राजीव श्रीवास्तव सभासद सुशील विश्वकर्मा शंकर यादव सुरेंद्र सिंह कछवाह सम्राट सिंह शिवाकुमार आदि मौजूद रहे।