औरैया 22जुलाई2023*डीएम व एसपी ने बेला थाना में समाधान दिवस पर प्राप्त आवेदन पत्रों पर स्थलीय निरीक्षण कर ,दिए तत्काल निस्तारण के आदेश।
शनिवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बेला स्थित थाने पर आयोजित समाधान दिवस में आए समस्या संबंधी आवेदन पत्र के आवेदकों से आवेदन लेते हुए
रिपोर्टरसत्य प्रकाश बाजपेई
उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और संबंधित हल्का इन्चार्ज को निर्देशित किया कि जो भी समस्या प्राप्त हुई है उसकी स्थलीय जांच करते हुए निर्धारित समय में नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें और इस संबंध में पीड़ित को अवगत भी कराएं। उन्होंने कहा कि समस्या का निस्तारण स्थाई हो जिससे आवेदक को उसी समस्या के लिए बार-बार चक्कर न लगाना पड़े।
इस दौरान उक्त द्वय अधिकारियों द्वारा थाने का निरीक्षण करते हुए शस्त्रागार, बंदी ग्रह, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण तथा गैंग चार्ट पंजिका, जी.डी., माल संपत्ति पंजिका का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि पंजिकाओं में नियमानुसार की जाने वाली कार्यवाही की टिप्पणी अवश्य अंकित की जाए ताकि अवसर आने पर उनको देखा जा सके। उन्होंने पंजिका व पत्रावलियां व्यवस्थित ढंग से रखने तथा थाना परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था बनाए रखने को भी निर्देश दिए।
उक्त के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में वृक्षारोपण किया और कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की बहुत बड़ी आवश्यकता है इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए जिससे पर्यावरण सही और संतुलित रह सके।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान दिबियापुर स्थित पुराना नहर पुल का भी निरीक्षण किया और उसके संबंध में अधिशासी अभियंता सिंचाई (नहर) से जानकारी आदि प्राप्त की और अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों (पुलिस) को निर्देश दिए कि पुल से किसी भी दशा में भारी वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं दी जाए यदि किसी के द्वारा कोई जबरदस्ती की जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए इसमें किसी भी स्तर पर अनियमितता/लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिधूना निशांत तिवारी, तहसीलदार, लेखपाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई, संबंधित थानाध्यक्ष व शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली10जुलाई26*सूचना*विषय: कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए SWAYAM ऑनलाइन कोर्स*
पूर्णिया बिहार 10 जुलाई 26*जानकीनगर पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी के 2 बाल अपचारी और 2 खरीददार गिरफ्तार*
अयोध्या10जुलाई26*अयोध्या का बेटा अब चीन में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व*