चित्रकूट21जुलाई2023*पहाड़ी ब्लाक में पीने के पानी की नहीं है कोई व्यवस्था।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट जनपद चित्रकूट की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण ब्लॉक पहाड़ी पर 81 ग्राम पंचायत के हैं लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 81 ग्राम पंचायतों को पानी पिलाने वाली ब्लाक स्वयं बूंद बूंद पानी को तरस रही है। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान, राज किशोर सिंह पटेल ,राजकुमार ,अर्जुन सिंह एवं लवलेश सिंह द्वारा बताया गया कि 81 ग्राम पंचायतों की ब्लाक पहाड़ी कैंपस परिसर में कई कार्यालय संचालित है और यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना बना रहता है। ब्लॉक कैंपस में पानी की व्यवस्था ना होने के कारण दूर-दराज के गांवों से आई हुई जनता को पीने के पानी के लिए एक एक बूंद पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है किसान यूनियन के नेताओं द्वारा बताया गया कि इसकी जानकारी ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी एवं जनपद के उच्च अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया गया लेकिन ब्लॉक कैंपस में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। भारतीय किसान यूनियन पहाड़ी कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी अभिषेक आनंद चित्रकूट से मांग की है कि आम जनमानस की समस्याओं को संज्ञान लेते हुए पहाड़ी ब्लाक कैंपस में शीघ्र पीने के पानी की व्यवस्था की जाए।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मई 26 इंसाफ़ की चीख़, ख़ामोश क़ब्रें
अयोध्या6मई26*प्रतिबंधित हरे पेडों पर रात मे चला आरा,प्रशासन पर उठे सवाल
मथुरा 6 मई 26* Vacmet India Limited द्वारा CSR Fund द्वारा मथुरा पुलिस को प्रदान की गई*