मथुरा 19 जुलाई*वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के पूर्ति हेतु लाभार्थियों के चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के पूर्ति हेतु लाभार्थियों के चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला भरण पोषण अनुदान योजना, शादी अनुदान योजना, निराश्रित दिव्यांगजन भरण पोषण योजना, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना, दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दिव्यांगजन दुकान निर्माण/संचालन योजना, दिव्यांगजन शल्य चिकित्सा एवं काक्लियर इम्प्लांट योजना के पात्र लाभार्थी जो उक्त योजना का लाभ पाने से वंचित हैं उनको लाभान्वित किये जाने हेतु विकास खण्डवार शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
विकास खण्ड फरह में 25 जुलाई, गोवर्धन में 26 जुलाई, बल्देव में 27 जुलाई, मथुरा में 01 अगस्त, राया में 02 अगस्त, चैमुहां में 03 अगस्त, छाता में 05 अगस्त, मांट में 08 अगस्त, नौहझील में 09 अगस्त, नन्दगांव में 10 अगस्त, नगर पंचायत परिसर कोसीकलां में 17 अगस्त तथा नगर पंचायत परिसर फरह में 19 अगस्त 2023 को शिविर आयोजित होंगे।
उक्त शिविरों में दिव्यांग प्रमाण एवं आय प्रमाण पत्र भी निर्गत किये जायेंगे।

More Stories
लखनऊ27मई26*सनातन महापरिषद भारत और राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सम्मान समारोह का आयोजन
कानपुर नगर27मई26*आईआईटी कानपुर के सहयोग से सरकारी स्कूल के बच्चे सीख रहे डेटा माइनिंग और रोबोटिक्स*
लखनऊ27मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*