भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर19जुलाई23*92 भूमिहीनों को आदेश होने के बावजूद नहीं बसाए जाने को लेकर किया धरना प्रदर्शन*
भागलपुर,भूमिहीनों को अपीलीय प्राधिकार के दो बार आदेश देने के बावजूद अभी तक नहीं बसाया गया है ना ही इस पर कोई ठोस कदम उठाया गया है जिससे भूमिहीन कई परिवार दर बदर की ठोकरें खा रहे हैं, गौरतलब हो कि 92 भूमिहीनों को बसाने का आदेश दे दिया गया था परंतु भूमिहीनों का कहना है कि हम लोगों को निचले स्तर के कर्मचारी व पदाधिकारी सिर्फ बरगलाने का काम करते आ रहे हैं टालमटोल करने का काम करते आ रहे हैं प्रत्येक दिन आजकल किया जाता है जिससे हम लोग काफी परेशान हैं।
इसको लेकर झुग्गी झोपड़ी मंच के कई कार्यकर्ताओं ने कई पदाधिकारियों से मिलकर इसकी बात रखी लेकिन कोई निर्णय नहीं निकल पाने के चलते झुग्गी झोपड़ी मंच के द्वारा सभी भूमिहीन व झुग्गी झोपड़ी मंच के कार्यकर्ता ने एक निर्णय लिया कि 19 जुलाई को सभी भूमिहीन धरना व जुलूस प्रदर्शन करेंगे जिसका लिखित आदेश आयुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता को उन लोगों ने दे दी है, वही मीडिया से बात करते हुए झुग्गी झोपड़ी मंच के जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता बैजू चौधरी गोपी यादव सबों ने एक सुर में कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा और जब तक भूमिहीनों को जमीन नहीं मिल जाती तब तक जहां वह रह रहे हैं वहां रहने देने से भूमिहीनों को परेशान ना किया जाए।

More Stories
लखनऊ27मई26*सनातन महापरिषद भारत और राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सम्मान समारोह का आयोजन
कानपुर नगर27मई26*आईआईटी कानपुर के सहयोग से सरकारी स्कूल के बच्चे सीख रहे डेटा माइनिंग और रोबोटिक्स*
लखनऊ27मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*