भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर19जुलाई23*बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे पांच अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार*
भागलपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है, हर दिन अपराधिक गतिविधियां सामने देखने को मिलती है, कभी चोरी डकैती तो कभी गोलीबारी तो कभी बम धमाका भागलपुर में जैसे आम बात हो गई है इस पर लगाम लगाने को लेकर भागलपुर पुलिस काफी मुस्तैद दिख रही है, वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को गुप्त सूचना मिली की कुछ अपराधिक तत्व के लोग शहर में बड़े घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं जिनके पास भारी मात्रा में हथियार भी है वही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और पांच अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ,गिरफ्तार पांचो अपराधी नाथनगर क्षेत्र के मनीष यादव अभिषेक आनंद सौरभ कुमार तुषार तरुण मंगल कृष्ण यादव हैं, पुलिस ने सबों को नौलक्खा के पास से गिरफ्तार कर लिया है, सभी पाँचों अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी पाया गया जिसमें दो देसी कट्टा एक पिस्टल 17 जिंदा कारतूस दो मैगजीन पांच मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की गई है, यह जानकारी सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने दी।

More Stories
भागलपुर५सितम्बर २६*भागलपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंची शांति समिति की टीम,
भागलपुर ६ सितंबर २६*नाथनगर थानान्तर्गत 19 ग्राम ब्राउन शुगर, के साथ 02 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।