औरैया13जुलाई23*रोटा वेटर में फंसने से किसान की मौत, नगर के मोतीपुर की घटना
फफूंद (औरैया)
नगर के मोतीपुर में स्थित खेतो पर जुताई करा रहे एक युवक का फिसलकर टैक्टर से रोला वेटर में जाकर फस गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। टैक्टर चालक टैक्टर छोड़कर भाग गया। आस पास के ग्रामीणों के देखने पर उन्होंने उसको कड़ी मसक्कत के वाद रोला वेटर से निकाला और ज़रकारी जीप से पुलिस घायल को अस्पताल लेकर जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।
नगर के मोहल्ला मोतीपुर निवासी सुरेश कुशवाह का 27 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ छोटे खेती वाड़ी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार की दोपहर को खेत को जुटवाने के लिए गया था, खेत को जुटवाने के वाद टैक्टर पर बैठ कर पड़ोस रंजीत सिह जिन्होंने अपना खेत एक वर्ष के लिए श्याम सुंदर को दे दिया है। श्याम सुंदर अपना खेत जुतवा रहे थे, टैक्टर से किसी तरह यह गिर गया जिससे वह रोटा वेटर में फस कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। टैक्टर चालक मुनीरे टैक्टर छोड़ कर मौके से भाग गया। आस पास मौजूद ग्रामीणों के देखने पर वह भाग टैक्टर के पास गये और पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से रोटावेटर को उचका करके उसमे फसे सत्य प्रकाश को निकाला घायला अवस्था मे पुलिस सरकारी जीप से अस्पताल लेकर जारही थी, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मृत्यु होगई। मृत्यु की खबर आते ही स्वजनों का रो रो कर बुराहाल था।
मृतक के एक वर्ष का एक पुत्र है।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश